
कवर्धा, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से तेज रफ्तार के चलते सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में बैठे 5 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने 112 डायल कर सूचना दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम घुघरी का है। घुघरी और बरहटठी गांव के बीच पुल और नाली निर्माण का काम चल रहा है। इसके लिए यहां वाहन का आना-जाना चल रहा है। मजदूर अपना काम कर घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप पलट गया। हादसे के बाद केबिन में बैठे तीन व्यक्ति दूर तक फेका गए। वहीं वाहन के अंदर बैठे चालक और अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आकर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें