महानदी में 20 किलोमीटर बहकर छत्तीसगढ़ से उड़ीसा पहुंची महिला, मछुआरों ने बचाई जान

तोपचंद, सारंगढ़। जिले में तेज बारिश के दौरान बुधवार को सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरथ में एक महिला महानदी में जा गिरी। महिला महानदी के तेज बहाव में बहते हुए 20 किमी दूर ओडिशा के पलगढा जा पहुंची जहां नदी में मछली पकड़ने उत्तरे मछुआरों ने महिला को जद्दोजहद करते देखा तो गहराई में जाकर उसे नदी से बाहर निकाला। बाद में इसकी सूचना ओडिशा पुलिस को दी गई और ओडिशा पुलिस ने सारंगढ पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की। जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस महिला को लेने ओडिशा रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार,  पड़ोसी राज्य ओडिसा के झारसुगडा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुवारों ने उफनती महानदी में बहती हुई एक महिला को सुरक्षित बचाया है। मछुवारों के द्वारा महिला से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम सरोजनी रणवीर बताते हुए कहा कि वह नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्रा गांव की रहने वाली है और तकरीबन 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है।

उफनती हुई महानदी में 20 किलोमीटर तक बहकर आई महिला के दोनों पैरों में लोहे की जंजीर से बंधे होने के बावजूद महिला की जान बच गई। जिसके बाद से उसे बचाने वाले मछुआरे भी इसे आश्चर्य मान रहे हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और महिला को उसके गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। मानसिक रूप से बीमार लग रही महिला महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने बताया कि हम लोग महिला को देखे तो वह बह कर आ रही थी बाकी जो लोग थे वो लोग भी देखे जैसे पास में किनारे दिखी तो सभी दौड़ कर गये उसे बचा कर लाये और नाव में ला कर बैठाये उसको खाना पानी और कपड़ा लाकर दिये है। महिला के पैरों में लोहे की जंजीर बंधे होने से आशंका जताई जा रही है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त