CG News: मां-बेटी ने कमरे में फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, आर्थिक तंगी से थी परेशान, जांच में जुटी पुलिस

तोपचंद, धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव चौक में मां-बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। आखिर इतनी बड़ी क्या वजह थी कि मां ने अपनी बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में स्कूल से निकाले जाने पर आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करना सामने आया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया कि शिव चौक में खुशबू शर्मा अपनी बेटी के साथ कमरे में बंद कर ली है। दरवाजा नहीं खोल रही है और मोबाइल भी बंद है। जब मौके पर पहुंचे दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मां-बेटी फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। पुलिस ने दोनों शव को उतारा और कमरे को सील कर गुरुवार की सुबह पंचनामा के लिए पहुंची।

मृतका के जीजा महेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी साली खुशबू शर्मा 35 वर्ष अपनी बेटी अंतरा शर्मा 13 वर्ष के साथ मायके में 10 वर्षों से रहा करती थी। लगभग 6 वर्ष पूर्व उसका तलाक हो गया था। वर्तमान में वह शहर के एक निजी स्कूल में टीचर थी। 10 दिन पहले उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। तब से वह डिप्रेशन में रहा करती थी। खाना-पीना भी ठीक से नहीं खा रही थी। अंतरा आठवीं कक्षा पास करने के बाद 9वी पहुंची थी। शुरुआत में आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। बहरहाल इस घटना से लोग स्तब्ध रह गए हैं।

इस संबंध में कोतवाली थाना ASI विवेचक संतोषी नेताम ने बताया कि सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो देखा खुशबू शर्मा अपनी बेटी अंतरा शर्मा के साथ फंदे पर लटकी हुई थी। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हुआ है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त