बुजुर्ग दंपती पर हाथी ने किया हमला, पत्नी की मौत, पति ने भागकर बचाई जान  

तोपचंद, कोरबा। जिले में दंतैल हाथी ने बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं पति ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दंतैल हाथी को कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की ओर खदेड़ा गया।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला ​​​कोरबा वन मंडल के श्यांग क्षेत्र का है। पति वृक्ष राम कंवर (55) अपनी पत्नी यादो बाई कंवर (50) के साथ बासिन से धान बीज लेने गिरारी जा रहे थे। इसी दौरान ऐलोंग से कलमी टिकरा के पास दंतैल हाथी का सामना हो गया। कुछ दोनों समझ पाते उससे पहले ही हाथी ने हमला करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही हाथी ने यादों बाई पर हमला किया महिला, वह नीचे गिर पड़ी। हाथी ने उसे पैरों से रौंद दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं किसी तरह वृक्ष राम कंवर जान बचा कर घर भागा। घटनाक्रम की जानकारी देते ही गांव वाले सर्तक हो गए।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त