मंत्री ओपी चौधरी बोले- मास्टर प्लान में जो भी गड़बड़ियां हैं सुधार ली जाएगी, रजिस्ट्री प्रक्रिया को लेकर कही ये बात…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर के मास्टर प्लान में आई शिकायतों पर कहा मास्टर प्लान के संबंध में अनेक शिकायतें मिली थी। जो भी गलतियां और गड़बड़ियां है। उसके लिए आवास पर्यावरण के अंतर्गत एक कमेटी गठित है। उचित कार्रवाई की जाएगी और ठीक करने का काम किया जाएगा।

प्राइवेट कंपनियों को छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट करने के सावल पर ओपी चौधरी ने कहा इन्वेस्टर के लिए प्रमोशन का माहौल बनाने सरकार संकल्पबद्ध है। आने वाले 5 साल में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए एमएनसी का आना जरूरी है। पिछली सरकार के समय भ्रष्टाचार ज्यादा हुआ। इन्वेस्टर को प्रताड़ित करने का काम करते थे।

रजिस्ट्री से जुड़े मामलों पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा रजिस्ट्री की प्रक्रिया में सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है। गड़बड़ियां करने वालो को सुधार करने की योजना बना रही है। पहले सॉफ्टवेयर अलग था नए सॉफ्टवेयर में थोड़ी परेशानियां आ रही है। 2 से 3 महीने के भीतर सुचारू रूप से काम चलेगा।

ओपी चौधरी ने कहा ओडिशा में मोदी नाम की लहर ही नहीं सुनामी चल रही है। विधानसभा का हो या लोकसभा चुनाव ओडिशा का रिजल्ट ऐतिहासिक होगा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त