CG Weather Update: प्रदेश के तीन संभागो में आज बारिश होने के आसार, बस्तर में तीन दिन तक हो सकती है वर्षा  

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से आम लोगों आज राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। समुद्र से आ रही नम हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटे तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद दिन का पारा दो से तीन​ डिग्री तक बढ़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के जिलों में 19, 20 और 21 मई को यानी तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं। शनिवार को जगदलपुर में 33.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को कांकेर, बीजापुर, अंतागढ़ में 2 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं, भोपालपट्नम, टोकपाल और पखांजूर में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त