विधायक लहरिया ने कहा- मस्तूरी में आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में चल रहा है… मंत्री ने कही ये बात

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को बजट सत्र के दौरान मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने क्षेत्र में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का सवाल उठाया। उन्होंने मंत्री से सवाल किया कि, मस्तूरी विधानसभा में 89 आंगनबाड़ी भवन अभी नहीं बन पाए हैं। कई आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में संचालित हो रहा है। क्या इस वित्तीय वर्ष में आप इसे पूर्ण करेंगे।

Read More: क्वांटिफाइबल डाटा सार्वजनिक करने के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने दिया ये जवाब…

इस सवाल का जवाब देते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कब तक पूरा हो पाएगा, यह बताया जाना संभव नहीं है। इसके बाद इस मुद्दे को विधायक लहरिया ने फिर से उठाया और कहा कि, यह बच्चों के भविष्य का सवाल है मंत्री जी कब तक पूरा निर्माण कर लिया जाएगा यह भी नहीं बता पा रही है। एक साल या दो साल कब तक पूरा हो पाएगा। इसके बाद मंत्री ने कहा कि, शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त