@बिट्टू शर्मा
तोपंचद, जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नैला नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल की कुर्सी बच गई है। अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसमें उनकी जीत हुई।
नगर पालिका के 25 पार्षदों ने मतदान किया। इसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 14 मत और विपक्ष में 11 मत पड़े। इस तरह एक तिहाई बहुमत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में नहीं पड़ने के कारण अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया और कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
Read more: CG News: सुकमा में 3 जवान शहीद, मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि
जांजगीर नैला नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ने कहा कि, भाजपा की मनसा फेल हुई। अब सभी पार्षदों के साथ मिलकर नगर पालिका एवं शहर का विकास करेंगे।
इस दौरान विधायक व्यास कश्यप भी नगर पालिका परिषद में मौजूद रहे। वहीं अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त होने पर उन्होंने कहा कि, नगर विकास पूरी तन्मयता से करेंगे। वार्डों के नागरिकों की आवश्यकता ही हमारी प्राथमिकता है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें