Announcement of elections on Rajya Sabha seats : 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान

Announcement of elections on Rajya Sabha seats : देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से सोमवार को यह घोषणा की गई। चुनाव आयोग ने बताया कि इन 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म हो रहा है। 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।

किस राज्य में खाली हो रहीं कितनी सीटें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (राजस्थान) का कार्यकाल भी इस साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा। 2 अप्रैल, 2024 को उत्तर प्रदेश से 10, महाराष्ट्र और बिहार से 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 5-5, गुजरात और कर्नाटक से 4-4, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 3-3 और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से 1 राज्यसभा सांसद रिटायर होंगे।

महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले राज्यसभा सांसदों में राणे, पूर्व सूचना व प्रसारण और पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीनियर बीजेपी लीडर वी. मुरलीधरन शामिल हैं। शिवसेना (यूटी) सांसद अनिल देसाई, एनसीपी की वंदना चव्हाण और कांग्रेस के कुमार केतकर भी रिटायर होंगे।

कहां कितने सीटों पर चुनाव

आंध्र प्रदेश- 3

बिहार – 6

छत्तीसगढ़- 1

गुजरात- 4

हरियाणा- 1

हिमाचल प्रदेश- 1

कर्नाटक- 4

मध्यप्रदेश- 5

महाराष्ट्र- 6

तेलंगाना – 3

यूपी – 10

उत्तराखंड – 1

पश्चिम बंगाल- 5

ओडिशा- 3

राजस्थान – 3

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त