![CG WEATHER UPDATE](https://topchand.com/wp-content/uploads/2023/12/image-455.png)
रायपुर, तोपचंद : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है. राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं .वहीं बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार और गुरुवार यानी 18 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव हो रहा है। इस वजह से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आने वाले 2 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में उत्तर से आने वाली हवाएं कम हो गई हैं। जिससे यहां रात का तापमान बढ़ सकता है।
बलरामपुर में 5.2 डिग्री तापमान
मंगलवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां मंगलवार 5.2 डिग्री रात का तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक गर्म डोंगरगढ़ रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें