बिलासपुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह तेज रफ़्तार और नशे में वाहन चलाना है। वहीं बिलासपुर जिले से भीषण सड़क हादसे की ख़बर सामने आई है। यहां नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कोनी निवासी धमेंद्र ठाकुर (27) अपने साथी रोहित निषाद, दुर्गेश यादव, राहुल टंडन के साथ रविवार की रात बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। रात करीब 9 बजे बाइक सवार युवक बिलासा ताल के पास पहुंचे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र ठाकुर की सांस घटनास्थल पर ही रुक गई। वहीं तीन की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में चूर होकर कार चला रहा था। जिसके कारण रफ्तार में काबू नहीं पा पाया। और सामने 4 लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई और जमकर तमाशा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के तत्काल बाद आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें