दुर्ग-भिलाई, तोपचंद। CG elections Phase 2 Voting : दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटें दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, पाटन, अहिवारा और वैशाली नगर में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। कुल 1485 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 14 लाख 32 हजार मतदाता हैं। जिले में 11 बजे तक 18.88 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विधायक देवेंद्र यादव ने डाला वोट
भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने पत्नी श्रुतिका ताम्रकार के साथ मतदान किया।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने डाला वोट
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने दुर्ग के रायपुर नाका स्थित मतदान केंद्र में किया मतदान। वोट देने के बाद सरोज पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सब हिस्सा लें। क्योंकि उनका वोट प्रदेश की उस दिशा में ले जाएगा, जो वो चाहते हैं। बीजेपी के पक्ष में प्रदेशवासी वोट करें। मोदी जी की गारंटी हैं। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध और महादेव सट्टा खिलाया गया। इसे बदलना चाहते हैं।
EVM मशीन खराब
भिलाई निगम के वार्ड-1 खम्हरिया के बूथ क्रमांक में मशीन खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों की माने तो 100 से ज्यादा लोग कतार में खड़े रहे। करीब 2 घंटे तक मशीन खराब रही।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें