जांजगीर-चांपा, तोपचंद। CG elections Phase 2 Voting : जांजगीर-चांपा जिले की तीनों विधानसभा सीट अकलतरा, जांजगीर और पामगढ़ में आज यानी 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 11 बजे तक जांजगीर-चांपा जिले की तीनों विधानसभा सीट पर 19.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नारायण चंदेल ने डाला वोट
जांजगीर से बीजेपी प्रत्याशी नारायण चंदेल ने नैला के बूथ क्रमांक- 79 शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कक्ष- 2 में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने आम जनता से वोट डालने की अपील की।
कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने डाला वोट
वहीं जांजगीर-चांपा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने वोटिंग से पहले नहरिया बाबा में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला नैला के बूथ क्रमांक 79 वार्ड- 3 में पत्नी और बेटे के साथ मतदान किया।
जिले में कुल पोलिंग बूथ
बता दें कि जिले में कुल 7 लाख 92 हजार 450 मतदाताओं के लिए कुल 811 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 811 पोलिंग बूथों में से 209 संवेदनशील और 602 सामान्य हैं। कुल 7 लाख 92 हजार 450 मतदाताओं में से 4 लाख 2 हजार 82 पुरुष मतदाता और 3 लाख 90 हजार 47 महिला मतदाता हैं। वहीं थर्ड जेंडर के 21 मतदाता भी शामिल हैं।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें