CG elections Phase 2 Voting : कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने किया मतदान, इधर खम्हरिया में EVM मशीन खराब होने के चलते मतदाता परेशान

दुर्ग, तोपचंद। CG elections Phase 2 Voting: दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटें दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, पाटन, अहिवारा और वैशाली नगर में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। कुल 1485 मतदान केंद्रों में करीब 30 हजार से अधिक बीएलओ की ड्यूटी लगी है। जिले में 14 लाख 32 हजार मतदाता हैं। जिले में 9 बजे तक 5.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम पव्वारा के उच्च माध्यमिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में आम जन से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

EVM मशीन खराब

भिलाई निगम के वार्ड-1 खम्हरिया के बूथ क्रमांक में मशीन खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों की माने तो 100 से ज्यादा लोग कतार में खड़े हैं। मतदान कर्मियों से मशीन भी नहीं सुधर रहा है।

Archi jain

My name is Archi Jain . Presently I am working in Topchand. com, here I am posted as copy editor and anchor. Before this I worked in Swadesh channel. I have completed my studies from KTUJM university .

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त