तोपचंद, जशपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा बताया जा रहा है।
पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती का है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर प्रचार करने निकला था। उन्होंने राजनैतिक हत्या की आशंका जाहिर की है।
Read More: चुनाव के मद्देनजर रायपुर में शराब दुकानें सील, आबकारी विभाग ने चेकिंग के दौरान पकड़ा इतने करोड़ का माल
बताया जा रहा है कि, 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है. उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था, आशंका यह भी जताई जा रही है कि, जादू टोने के संदेह में हत्या की गई हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें