जांजगीर में अमित शाह ने भरी हुंकार: कहा- माताओं-बहनों के प्रति राज्य सरकार की कोई जिम्मेदारी है की नहीं?

तोपंचद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार पर विराम लग जाएगा। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

जांजगीर-चांपा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पहले चरण में भूपेश कक्का साफ हो गए हैं। पहले चरण ने ही ये तय कर दिया है​ कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अब तो सट्टा लगाने वाले सट्टेबाज भी कह रहे हैं कि सट्टेबाज भूपेश कक्का की सरकार प्रदेश से जा रही है।

कांग्रेस सरकार के राज में आए दिन माताओं-बहनों के साथ अत्याचार होता है। जांजगीर चांपा जिले में 65 वर्ष की एक महिला को निर्भया कांड की तरह अपमानित किया गया। मैं पूछना चाहता हूं कि माताओं-बहनों और बेटियों के सम्मान के ​प्रति राज्य सरकार की कोई जिम्मेदारी है कि नहीं है?

आपका भांजा 550 साल बाद अपने स्थान पर फिर से बैठने जा रहा हैर: शाह

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, ये छत्तीसगढ़, भगवान राम का ​न​निहाल है और आपका भांजा 550 साल बाद अपने स्थान पर फिर से बैठने जा रहा है। कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर को अटकाया, लटकाया और भटकाया। मोदी जी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास भी किया और 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा भी करने जा रहे हैं।

Read More: CG Train News : त्यौहार सीजन में ट्रेन यात्रियों के लिए सौगात, छठ पूजा में चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिये रूट डिटेल

मोदी जी ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा और जहां पर चंद्रयान उतरा उस प्वाइंट का नाम श्शिवशक्तिश् रख कर महादेव का सम्मान किया। तो वहीं भूपेश कक्का ने सट्टे की एप का नाम महादेव रखकर उनका अपमान किया। कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी पार्टी है।

इतने वर्षों तक कांग्रेस ने कालेलकर कमीशन और मंडल आयो​ग पर अमल नहीं किया और जब मंडल कमीशन को लागू किया गया तो राजीव गांधी ने उसका विरोध किया। कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया था। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा वर्ग का सम्मान किया।

तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस पार्टी ने धारा-370 को बचा कर रखा और आतंकियों को पनाह देती रही। आपने दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने धारा-370 को समाप्त किया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त