केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला: कहा- महादेव को भी नहीं छोड़ा, कांग्रेस साफ होगा 

रायपुर, तोपचंद। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस ने लगातार छत्तीसगढ़ में झूठ बोला। महादेव को भी नहीं छोड़ा, महादेव का श्राप कांग्रेस साफ होगा। 

नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने को कहा, युवाओं का श्राप कांग्रेस साफ। किसानों को बोनस देने को कहा था, किसानों का श्राप कांग्रेस साफ। यह पहला राज्य नहीं जहां कांग्रेस ने घोषणा करके वादा पूरा नहीं किया। 

दोनों भाई बहन हिमाचल आए थे वहां भी झूठ बोलकर चले गए। अब 11 महीने से राहुल गांधी हिमाचल नहीं आए है। कांग्रेस फेल है और कांग्रेस की गारंटी फेल है। गोबर खरीदने की बात कही थी, दूध सौ रुपए लीटर खरीदने कहा था। कांग्रेस ने कहा था बिजली हाफ करेंगे, बिजली बिल दोगुने हो गए। 

इनकी गारंटी उतनी ही झूठी थी जितने कांग्रेस के नेता। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खड़गे जी से सवाल है– जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं वो गारंटी पुलिंदा लेकर घूम रहे है। 

लंबी सूची है जिसमें कांग्रेस की गारंटी फेल होती दिख रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को इनसे बचाओ। महादेव एप घोटाले के बाद मुख्यमंत्री मुंह छुपा कर घूम रहे हैं। 

जो मूंह छिपा रहे है, कहीं नहीं छिप पाएंगे: ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, घोटाला करो और भू पे करो, महादेव एप में भी भू पे हुआ। दिल्ली के डिप्टी सीएम जैसे जेल में हैं, मंत्री जेल में हैं तो यहां के घोटालेबाज भी नहीं बचेंगे। पक्की गारंटी है जो मुंह छिपा रहें हैं वो कहीं नहीं छुप पाएंगे। 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, मोदी जी ने कहा है 3100 रुपए में धान खरीदेंगे। 25 दिसंबर को जो कांग्रेस सरकार नहीं दे पाई बीजेपी 5 हफ्ते में करके देगी। हमने जो गारंटी दी है वो पूरी करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वरिष्ठ विधायक को नीचा दिखाने के लिए छोड़ दिए, गरीबों का श्राप कांग्रेस साफ।प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं का सम्मान किया। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास प्रदेशवासियों को देंगे। राजस्थान में 19 पेपर लीक हुए, छत्तीसगढ़ में परीक्षा में घोटाला हुआ, यहां यूपीएससी के तर्ज पर पीएससी की परीक्षा होगी। 

भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी मनमोहन सिंह के जैसे अर्थशास्त्री नहीं है लेकिन गरीब मां के बेटे ने कर दिखाया है। 

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद महिलाओं के साथ अपराध बढ़े। सुना है आज वो भी आई हैं, उत्तर प्रदेश में कहती थी की लड़की हूं लड़ सकती हुई, 5 हजार में से 5 के लिए भी लड़ी क्या?

भू पे हो रहा था पैसा कहीं और जमा हो रहा था, लड़की हूं लड़ नहीं सकती हूं. बीजेपी के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है, कोई चुनाव मोदी जी हल्के में नहीं लेते। मोदी जी का बड़प्पन देखिए, चुनाव के बीच झारखंड के दो दिन के दौरे पर हैं, मोदी जी ने आदिवासियों के लिए बड़े– बड़े काम किए। 

साढ़े पांच करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से हमने बाहर निकाला, नेहरू जी, राहुल जी, सोनिया जी नहीं कर पाए। गरीबी हटाते हटाते गरीब मिट गया। हमने विकलांग को दिव्यांग कर दिया, जनजाति लोगों के लिए कल जो योजना लांच होगी, जो बहुत बड़ा फैसला होगा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त