CG News: पति-पत्नी पर हाथी ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर…

@सुमित जालान

तोपचंद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। यहां हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला मरवाही वन मण्डल के मरवाही वन रेंज के उषाढ़ बीट का है। जहां बीती रात खेत में अपनी फसल की रखवाली कर रहे पति-पत्नी के ऊपर हाथी ने हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में पत्नी तो जैसे तैसे बच गई गई लेकिन पति इस हमले में हाथी की चपेट में आ गया। हाथी उसे कुचलते हुए 30-40 फीट दूर ले गया। पूरे क्षेत्र में हाथी के हमले से दहशत फैल गई है।

पत्नी की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि, मृतक अशोक खैरवार उम्र 37 वर्ष अपनी फ़सल की रक्षा के लिए खेतों के खलिहान में था। जहां ये हादसा हो गया। वहीं मृतक की पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त