
यूटिलिटी डेस्क, तोपचंद। Bank Holidays In November : इस साल नवंबर का महीना त्योहारों ने भरा रहने वाला है। नवंबर में दिवाली, भैयादूज और छठ जैसे बड़े त्योहार भी आएंगे। जिसकी वजह से नवंबर में बैंक 15 दिन तक बंद रहेंगे. अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की लिस्ट निकाल दी है। आप भी देखें
देखें हॉलिडे लिस्ट
- 1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ : बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
- 5 नवंबर- रविवार की छुट्टी
- 10 नवंबर – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली : कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
- 11 नवंबर- दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
- 12 नवंबर- रविवार का अवकाश.
- 13 नवंबर – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली : अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 नवंबर – दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा : अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 15 नवंबर- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया : गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
- 19 नवंबर- रविवार की छुट्टी.
- 20 नवंबर- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
- 23 नवंबर- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल : देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
- 25 नवंबर- चौथा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 26 नवंबर- रविवार
- 27 नवंबर- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा : अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 30 नवंबर- कनकदास जयंती : बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें