तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 90 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है। टिकट नहीं मिलने से कई दावेदार बागी होते जा रहे है और दूसरी पार्टी में जाकर चुनाव लड़ने मन बना रहे है।
वहीं कई नेता निर्दलीय चुनावी मैदान में कूद रहे है। इन सबके बीच मुंगेली जिले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने पार्टी से इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है।
लोरमी से चुनाव लड़ सकते है सागर सिंह
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने गुलाबी गमछा पहनाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में सागर सिंह को प्रवेश कराया। बताया जा रहा है कि, लोरमी विधानसभा से सागर सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
हाईप्रोफाइल सीट बन गई है लोरमी
बता दंे कि, लोरमी विधानसभा से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव विधायक प्रत्याशी है। वहीं कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू को लोरमी से चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में अब सागर साहू भी जोगी कांग्रेस से इस चुनावी मैदान में पैर रख सकते है।
अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व लोरमी से प्रत्याशी
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें