छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी का ऐलान: भाजपा ने कहा- स्पष्ट करना चाहिए की कौन सा कर्जा माफ करेंगे

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के कर्ज माफी का ऐलान किया है। इसपर अब भाजपा नेता सवाल खड़े कर रहे है। सीएम भूपेश के इस ऐलान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, भूपेश बघेल जी को यह स्पष्ट करना चाहिए की कौन सा कर्जा माफ करेंगे।

चंद्राकर ने कहा कि, अल्पकालिक कर्जा, सोसाइटी का, राष्ट्रीयकृत बैंकों का, मध्यमकालिन कर्जा या दीर्घकालिन कर्जा? पिछली बार कर्जा माफी लिखा, सोसाइटी के अल्पकालिक कर्ज को माफ किया। किसानों के बाकी कर्ज को उन्होंने माफ नहीं किया। छत्तीसगढ़ के किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। इसलिए कर्जा माफी क्या है इसे स्पष्ट कर ले। बाद में वो कहते कुछ है और करते कुछ है। तो उनका असली चेहरा बेनकाब हो चुका है।

Read More: गुरुमुख सिंह होरा को टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ता नाराज, क्या हाईकमान के पास जाएंगे होरा?

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- ब्लू प्रिंट किसानों के सामने ला दें

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता वैगेन्द्र सोनबेर, इधर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता वैगेन्द्र सोनबेर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी किसानों के कर्ज माफ़ी का एक ब्लू प्रिंट किसानो के सामने ला दें। उन्होंने कहा कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ़ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस घोषणा को पूरी पारदर्शिता के साथ लाते हैं, तो किसान स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो किसानों के हित में बात करेगा,वह छत्तीसगढ़ में राज़ करेगा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त