तोपचंद, रायपुर। भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट के बाद अब 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा ने जारी की।
इससे पहले संभावित लिस्ट वायरल हुई थी। इस लिस्ट को लेकर कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संभावित प्रत्याशियों को लेकर विरोध किया गया था। लेकिन भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों में जिनका नाम था उन्हीं को टिकट दिया है।
किनका-किनका हुआ था विरोध
अनुज शर्मा, धरसीवां (Anuj Sharma, Dharsiwan:) – बता दें कि, संभावित लिस्ट में जब अनुज शर्मा का नाम धरसीवां विधानसभा के लिए सामने आया था तो वहां के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विरोध करने लगे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि, बाहरी लोगों को प्रत्याशी नहीं बनाया जाए। विधानसभा क्षेत्र के किसी भी लोकल को टिकट दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि, यदि बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा तो वे उसके लिए काम नहीं करेंगे। इस विरोध के बाद भी भाजपा ने अनुज शर्मा को धरसीवां विधानसभा से टिकट दिया है।
गुरु खुशवंत सिंह, आरंग (Guru Khushwant Singh, Arang): संभावित लिस्ट में जब आरंग से गुरू खुशवंत सिंह का नाम सामने आया था तो आरंग से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे थे। बड़े नेताओं से हजारों कार्यकर्ताओं ने कहा था कि, जो कार्यकर्ता पहले से ही जमीन से जुड़कर काम कर रहे है। उन्हें छोड़कर दूसरे को टिकट नहीं दिया जाए। जो अचानक से दूसरी पार्टी से आकर टिकट मांगे ऐसा नहीं होना चाहिए। आरंग से गुरू खुशवंत सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
सौरभ सिंह, अकलतरा (Saurabh Singh, Akaltara): बता दें कि, सौरभ सिंह का नाम अकलतरा से सामने आया। इस सीट पर भाजपा की ओर से वे 2018 में चुनाव लड़े थे और जीत भी हासिल की थी। लेकिन जब संभावित लिस्ट में सौरभ सिंह का फिर से नाम सामने आया तो सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कुशाभाउ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे थे। सौरभ सिंह अब फिर से अकलतरा से चुनाव लड़ेंगे।
धरमजीत सिंह, तखतपुर (Dharamjit Singh, Takhatpur): तखतपुर से जब धरमजीत सिंह का नाम सामने आया तो वहां भी स्थानीय प्रत्याशी की मांग उठने लगी। कार्यकर्ता धरमजीत सिंह का विरोध करने लगे। भाजपा ने धरमजीत सिंह को तखतपुर से प्रत्याशी बनाया है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें