हत्या का आरोपी गिरफ्तारः झगड़े के बाद युवक ने की थी बुजुर्ग की हत्या

@वैभव चौधरी

तोपचंद, धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपुर में हत्या का मामला सामने आया था। दरअसल, एक बुजुर्ग का शव उसके घर के पास लहूलुहान हालत में मिला था। जिसपर सिहावा पुलिस जांच में जुटी थी। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने उक्त बुजुर्ग की हत्या करना स्वीकार किया है।

बताया जा रहा है कि 7 सितंबर को बुजुर्ग सालिकराम का शव उसके घर के पास लहूलुहान हालत में मिला था। मामले को हत्या से जोड़कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि बुजुर्ग की हत्या ग्राम मुकुंदपुर निवासी युवक गौरव नेताम ने की है।

Read More: Proffesor Recruitment 2023 : यूनिवर्सिटी में विभिन्न विभागों में निकली भर्ती, 30 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई, 1 लाख से ऊपर मिलेगी सैलरी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

बताया जा रहा है कि, मृतक और आरोपी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में बुजुर्ग ही नुकीली वस्तु लेकर युवक के पीछे उसे मारने दौड़ा था। मगर युवक ने उसकी नुकीली वस्तु को उससे छीन कर उसके गले में हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त