इन 52 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार-2023, शिक्षा मंत्री ने की नामों की घोषणा

तोपचंद, रायपुर। राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए 52 शिक्षकों के नाम की घोषणा आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने की।

चयनित शिक्षकों को आगामी वर्ष शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजभवन के दरबार हॉल में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित गरिमामय समारोह में 52 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित किया गया तथा आगामी वर्ष सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नामों की घोषणा की गई।

Read More: Krishna Janmashtami 2023: 7 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें, पूरे प्रदेश में ‘शुष्क दिवस‘ घोषित

2023 में इन शिक्षकों का होगा सम्मान

स्कूल शिक्षा मंत्री ने राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए इन शिक्षकांे के नामों की घोषणा की…

दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके,
सरगुजा जिले की प्रधान पाठक कुमारी मधु सोनवानी और व्याख्याता नीतु सिंह यादव,
सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी रीता गिरी और प्रधान पाठक कुमारी विनिता सिंह,
बालोद जिले के व्याख्याता एलबी धमेंन्द्र कुमार साहू और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी,
जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी टुमनु गोसाई और अयोध किशोर गुप्ता,
सुकमा जिले की प्रधान पाठक जयमाला और हपका मुत्ता,
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामें,
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक स्वप्निल सिंह पवार और शिक्षक एलबी अर्चना सामुएल मसीह,
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के व्याख्याता एलबी मानस साहू और सहायक शिक्षक एलबी महादीप जंघेल,
उत्तर बस्तर कांकेर जिले के व्याख्याता सेवक राम निषाद और व्याख्याता एलबी पवन कुमार सेन,
कोण्डागांव जिले की व्याख्याता तनुजा देवांगन और उच्च श्रेणी शिक्षक सरस्वती नाग,
कोरिया जिले की सहायक शिक्षक एलबी श्वेता सोनी और अर्पणा मिश्रा,
राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी गोकुल दास जंघेल और जयप्रकाश साहू के नामों की विधिवत् घोषणा की।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए चयनित शिक्षकों में
नारायणपुर जिले की शिक्षक एलबी कविता हिरवानी और व्याख्याता एलबी लता मानिकपुरी,
जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक एलबी कामता प्रसाद सिंह,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहायक शिक्षक एलबी सुनिता यादव और व्याख्याता पूनम सिंह साहू,
बेमेतरा जिले की सहायक शिक्षक एलबी हिमकल्याणी और व्याख्याता एलबी भुवनलाल साहू,
महासमुंद जिले के व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे और व्याख्याता एलबी शैलेन्द्र कुमार नायक,
बलरामपुर जिले के शिक्षक श्याम कुमार गुप्ता और प्रधान पाठक विनोद कुमार पंथ,
मुंगेली जिले के शिक्षक एलबी डॉ. सत्यनारायण तिवारी और प्रधान पाठक जितेन्द्र गेंदले,
गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एलबी डिगेश्वर कुमार साहू और उच्च श्रेणी शिक्षक किशोर कुमार निर्मलकर,
धमतरी जिले की व्याख्याता एलबी ज्योति मगर और डॉ. आशीष नायक,
रायगढ़ जिले की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी और सुशील कुमार गुप्ता,
कोरबा जिले के व्याख्याता भुपेन्द्र कुमार राठौर और सहायक शिक्षक वसुंधरा कुर्रे,
जगदलपुर जिले की व्याख्याता मीरा हिरवानी और मोहम्मद अकबर खान,
बीजापुर जिले के प्रधान पाठक पवन कुमार सिन्हा और शिक्षक एलबी ककेम नारायण के नाम शामिल हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त