गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवकः पता पूछने पर कर दी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

तोपचंद, बिलासपुर। Double Murder in Bilaspur: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीभाटा में हुए दो युवकों की हत्या मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साइकिल स्टैंड में काम करने वाला युवक प्रेमिका से मिलने आया था। तभी चाकू और डंडे मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

Double Murder in Bilaspur: हत्या के बाद आरोपियों ने अपने एक साथी को इस वारदात को कबूलने का दबाव बनाया। नहीं माना तो उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लाठी-डंडे से मारा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश रावत निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहता था और तहसील में साइकिल स्टैंड में काम करता था। बीती रात 23 अगस्त को वह अपनी प्रेमिका से मिलने इमली भाटा अटल आवास आया हुआ था। यहां पर वह कुछ नशेड़ियों से गर्लफ्रेंड का पता पूछने लगा। इस दौरान आरोपी युवकों के द्वारा आने का विरोध करते हुए मृतक से विवाद करने लगे। इसके बाद नशेड़ी लड़कों ने चाकू, लाठी और डंडा से वारकर उसकी हत्या कर दी।

Read more: CG में गरज-चमक के साथ होगी बारिशः मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए जताई संभावना

दोस्त नहीं माना तो उसकी भी कर दी हत्या

घटना के बाद मुख्य आरोपी बड़का यादव ने अपने साथी नानदाऊ को घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया। नानदाऊ जब नहीं माना तो उसकी भी हत्या कर दी। थाना से पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची और मुख्य आरोप बड़का यादव सहित राममोहन बंजारे, रमजान खान, गौतम सारथी उर्फ गप्पी सभी निवासी इमलीभाटा अटल आवास को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के दौरान मृतक के मोबाइल को आरोपी मृतक नानदाउ अपने पास रखा था। जिसकी खोजबीन के द्वारा आज सुबह नानदाउ का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियां में मिला। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त