CG News: जंगल में मिला नर कंकालः क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

तोपचंद, कोरबा। Male skeleton found in Korba forest: कोरबा जिले के जंगल में नर कंकाल मिला है। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने नर कंकाल के अवशेषों और कपड़ों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Male skeleton found in Korba forest: पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रंगोले के जंगल में मिले नर कंकाल मिला है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने लापता लोगों के संबंध में भी जानकारी हासिल की। हालांकी अभी नर कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। गुमशुदगी और मौके से मिले कपड़े के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि, रंगोले निवासी प्रकाश सिंह कंवर पिता कृपाल सिंह 26 वर्ष के रूप में पहचान हुई है।.

Read More: JEE Advanced 2023 Toppers List: जेईई एडवांस में इस बार किसने मारी बाजी, CV रेड्डी ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

हो सकती है डीएनए टेस्ट

लापता प्रकाश के परिजनों ने गुमशुदगी की कोई सूचना थाना में दर्ज नहीं कराई है। परिजनों के मुताबिक, प्रकाश 10-15 दिनों के लिए बीच-बीच में कहीं चला जाता और फिर खुद से ही वापस आता रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीएनए टेस्ट कराए जाने की जरूरत पड़ सकती है। मामले की विवेचना कर रहे हैं। घटनास्थल के आसपास कई जगह पर डिस्पोजल गिलास और शराब पीने के प्रमाण मिले हैं। जिससे संभावना है कि मृतक भी शराब पीने के लिए यहां पहुंचा रहा होगा और कोई घटना हुई होगी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त