TS सिंहदेव के घोषणा पत्र समिति में न रहने के बयान पर AAP ने लगाया आरोप: कहा- जनता के साथ धोखा कर रहे

तोपचंद, रायपुर: आम आदमी पार्टी ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव के घोषणा पत्र समिति में न रहने के बयान पर निशाना साधा है. साथ ही कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है.

सिंहदेव के बयान पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि, घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं करके कांग्रेस सरकार ने TS सिंहदेव और लोगों के साथ धोखा किया. अब उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएम बाबा प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रहे है.

ये भी पढ़ें: https://topchand.com/2023/07/09/video-a-worm-came-out-of-a-wine-bottle-then-politics-started-on-wine-with-worms/

प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारियों के साथ छल किया गया. स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर है. कांग्रेस सरकार कलेक्टर दर मानदेय का पालन नहीं कर रही है. कांग्रेस सरकार ने 10 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात की थी लेकिन इसका कुछ पता नहीं.

लाखों बेरोजगार नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं और जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर पुलिस पीटती है. रसोइयाँ संघ की महिलाएं लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रही है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा- मैं समिति में नहीं रहना चाहूंगा

बता दें कि, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बार घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष नहीं रहने की बात कही है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अब समय उतना नहीं बचा कि सभी से बात हो सके। मैं समिति में नहीं रहना चाहूंगा, लेकिन सदस्य के रूप में या फीडबैक देने के लिए पार्टी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त