कांग्रेस ने जारी की रमन राज में भ्रष्टाचार की लिस्टः लगाया 1 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप, PM मोदी से पूछा सवाल- कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?

तोपचंद, रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल के दौरान रमन राज में 1 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे है इस बीच कांग्रेस ने डॉ. रमन सिंह की सरकार के कार्यकाल की घोटालों की लिस्ट जारी की है। साथ ही उनसे यह सवाल भी पूछा है कि, इन घोटालों की जांच कब कराएंगे।

दरअसल, आज राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आ रहे है उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर रोक की बातें करते है लेकिन जब भ्रष्टाचार के मामले भाजपा से जुड़े हो तो प्रधानमंत्री मौन हो जाते है। अपने मित्र अडानी के घोटालों पर उनकी चुप्पी टूटने का इंतजार सारा देश कर रहा है।

शुक्ला ने कहा कि, प्रधानमंत्री के दल भाजपा की छत्तीसगढ़ में 15 साल सरकार थी इन 15 सालों में भ्रष्टाचार के अनेक नये रिकॉर्ड बने। रमन राज में 1 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है। रमन के घोटालों की जांच के लिये मुख्यमंत्री ने ईडी को और आपको पत्र भी लिखा है। रमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की शिकायत भी पीएमओ में हुई है। केंद्र में भाजपा की सरकार होने के कारण रमन सिंह के घोटालों की जांच नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के घोटालों के पूरे तथ्य है फिर जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है? मोदी जी डॉ. रमन सिंह के 15 सालों के भ्रष्टाचारों की जांच कराएं। क्या प्रधानमंत्री रमन सिंह के इन भ्रष्टाचारों की जांच के लिये केंद्रीय एजेंसियों को भेजने का साहस दिखायेंगे?

इन घोटालों की जांच को लेकर कांग्रेस की प्रधानमंत्री मोदी से सवाल

Read More: https://topchand.com/2023/07/04/jawans-demolish-maoist-camp-3-4-maoists-killed-material-recovered/

36,000 करोड़ के नान घोटाले की जांच क्यों नहीं करवाते?

कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी से घोटालों की जांच को लेकर सवाल किया है। कांग्रेस ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बातें करते है। छत्तीसगढ़ मंे भाजपा सरकार ने गरीबों के राशन में डाका डाला और 36000 करोड़ का राशन घोटाला कर दिया। आप रमन सिंह के नान घोटाले की ईडी से जांच क्यों नहीं करवाते?

चिटफंड घोटाला?

रमन राज में प्रदेश की जनता के 6000 करोड़ से अधिक की रकम चिटफंड कंपनियों ने डकार लिया था। इन चिटफंड कंपनियों को तत्कालीन भाजपा सरकार और सरकार में बैठे हुये लोगों की संरक्षण था। खुद मुख्यमंत्री, डॉ. रमन सिंह; उनके सांसद पुत्र, अभिषेक सिंह; उनकी पत्नी, श्रीमती वीणा सिंह; भाजपाई मंत्री, सांसद व प्रदेश के आला अधिकारी ‘रोजगार मेलों’ के माध्यम से इन चिटफंड कंपनियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीधे तौर से शामिल हुए। केंद्र सरकार रमन सरकार के घोटाले की जांच क्यों नहीं करवाती है?

रमन राज के शराब घोटालों की जांच कब करवायेंगे?

डॉ. रमन सिंह की सरकार ने वर्ष 2012-17 के बीच सरकार ने शराब ठेकेदारों से मिली भगत कर लगभग 4400 करोड़ रूपयों का भ्रष्टाचार किया। रमन सरकार ने भी आबकारी नीति को परिवर्तित कर दिया था। वैसे ही जैसे दिल्ली की आप सरकार ने किया है। दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है वे जेल में है। ऐसे ही नीति परिवर्तन के लिये रमन सिंह की तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिये। रमन सरकार के भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं हो रही?

पनामा पेपर वाले अभिषाक सिंह की जांच क्यों नहीं करवाती केंद्र सरकार?

प्रधानमंत्री जी देश का कालाधन विदेशों में रखने वालों की सूची पनामा पेपर में छत्तीसगढ़ के अभिषाक सिंह का भी नाम है। आप विदेशों से कालाधन वापस लाने की दुहाई देकर सरकार में आये है। आप छत्तीसगढ़ वाले अभिषाक सिंह की जांच क्यों नहीं करवाते है? इस अभिषाक सिंह का नाम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुत्र से मिलता है, इसका पता भी डॉ. रमन सिंह के कवर्धा निवास का पता है।

गौमाता के नाम पर भाजपा नेताओं ने 1677 करोड़ का घपला किया, इसकी जांच क्यों नहीं हो रही?

प्रधानमंत्री जी भाजपा की रमन सरकार में गौमाता के नाम पर 15 साल में 1677 करोड़ का घोटाला कर दिया गया। रमन राज में 15 साल में 17000 से अधिक गायों की मौतें भूख से हुई। 15 साल तक गौशालाओं को प्रतिदिन आहार के नाम पर 115 गौशालाओं को प्रतिदिन 28 लाख 75 हजार रु. से अधिक राशि दिया जाता था। इसकी कुल राशि होती है एक साल में 1 अरब 4 करोड़ 93 लाख 75 हजार, 15 साल में 1560 करोड़ का गौशालाओं में चारा के नाम पर दिया गया। 20 हजार रु. पशुओं की दवाइयों के लिए हर माह दिया जाता था, प्रत्येक गौशाला को एक साल में 2 लाख 40 हजार रुपया दिया गया। 115 गोशाला को एक साल दवाई के नाम से 2 करोड़ 76 लाख रु. 15 साल में 41.5 करोड़ रु. के करीब दिया गया। शेड निर्माण, बोरवेल, बिजली व्यवस्था के अलावा अन्य खर्चों के नाम से 76 करोड़ रू. बंदरबाट किया। गौशाला को लगभग 5 से 10 एकड़ सरकारी जमीन आवंटित किया गया। 15 साल में लगभग 1000 एकड़ से अधिक के जमीन, भाजपा नेताओं ने गौशाला के नाम से लिया और उसका निजी उपयोग किया। स्वयं को गौसेवक बताने वाली भाजपा गौमाता के नाम पर घपला करने वालों पर कार्यवाही कब करेगी? प्रधानमंत्री जी आपकी ईडी इस घोटाले की जांच क्यों नहीं करती है?

इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच कब होगी?

प्रधानमंत्री जी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22000 से अधिक खातेदारों का 54 करोड़ रू. का गबन हो गया। इस बैंक के घोटालेबाजों से भाजपा की तत्कालीन सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्रियों ने घूस की रकम लिया था। मुख्य आरोपी ने अपने नार्काे टेस्ट में रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रामविचार नेताम को पैसे देना स्वीकार किया था। गरीबों के रकम में घोटाले के इन आरोपी भाजपा नेताओं को भाजपा क्यों संरक्षण दे रही है? प्रधानमंत्री जी जवाब दें?

कांग्रेस ने जारी की रमन राज में घोटालों की सूची

1 36000 करोड़ का नान घोटाला।
2 पनामा पेपर घोटाला।
3 मोवा धान घोटाला।
4 कुनकुरी चावल घोटाला।
5 आंखफोड़वा कांड।
6 गर्भाशय कांड।
7 नसबंदी कांड।
8 डीकेएस घोटाला।
9 शिवरतन शर्मा के भतीजे द्वारा किया गया धान परिवहन घोटाला।
10 अवैध पेड़ कटाई।
11 पोरा बाई कांड।
12 तत्कालीन शिक्षामंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह कोई और महिला बैठी परीक्षा देने।
13 फर्नीचर घोटाला।
14 विज्ञान उपकरण खरीदी में घोटाला।
15 4400 करोड़ का आबकारी घोटाला।
16 1667 करोड़ गौशाला के नाम पर चारा, दवाई एवं निर्माण में किया घोटाला।
17 बीज निगम में दवाइयां, बीज एवं कृषि यंत्रों की खरीदी में किया गया घोटाला।
18 स्टेट वेयर हाउस के गोदामों के निर्माण में घोटाला।
19 स्वास्थ्य विभाग में मल्टी विटामिन सिरप में घोटाला।
20 जमीन घोटाला।
21 झलकी घोटाला (बृजमोहन अग्रवाल)।
22 परिवहन चेक पोस्ट पर घोटाला।
23 मोबाईल खरीदी में घोटाला।
24 बारदाना घोटाला।
25 भदौरा जमीन घोटाला (अमर अग्रवाल)।
26 पुष्प स्टील घोटाला।
27 चौबे कॉलोनी जमीन घोटाला।
28 इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला।
29 स्काई वॉक घोटाला।
30 एक्सप्रेस-वे घोटाला।
31 बिलासपुर सकरी बायपास घोटाला।
32 तेंदुपत्ता खरीदी घोटाला (300 करोड़)।
33 चिटफंड घोटाला 6000 करोड़ का।
34 रतनजोत घोटाला।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त