बकरियां चराने गए चरवाहे को हाथियों के दल ने कुचलकर मार डाला, 10-12 हाथियों का झुंड क्षेत्र में कर रहे विचरण

तोपचंद, बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल ने चरवाहे को कुचल दिया है। चरवाहा गुरुवार को जंगल में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान उसका सामना हाथियों के झुंड से हो गया। हाथियों चरवाहा को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रात होने की वजह से मृतक का शव नहीं मिल पाया। जिसके बाद आज सुबह शव बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक चरवाहे का नाम परमेश्वर यादव है। वह ग्राम महावीरगंज का निवासी था। परमेश्वर गुरुवार को कनकपुर रामपुर के जंगल में बकरियां चराने के लिए गया था। उसी दौरान अचानक बारिश भी शुरू हो गई। तभी हाथियों के दल ने परमेश्वर यादव को घेर लिया और बेरहमी से उसकी जान ले ली। परमेश्वर जब देर शाम तक अपने घर नहीं लौटा, तो घर के लोगों ने परमेश्वर की खोजबीन शुरू की। तभी इस घटना की सूचना मिली।

इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक जंगल में शव को खोजने सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन अंधेरा होने के कारण शव नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जंगल में मृतक परमेश्वर यादव का शव बरामद किया गया। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 10 से 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल कनकपुर और रामपुर के आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। अभी हाथियों का दल चिनिया जंगल में विचरण कर रहा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त