पुलिसकर्मियों की पार्टी में जमकर मारपीट: ASI और आरक्षक को पीटा, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

तोपचंद, भिलाई। Fight in Policemen’s Party in Bhilai: दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में ASI और आरक्षक घायल हो गए। दोनों का अस्पतल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना पर एसपी शलभ सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल​ यशवंत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।

घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर थाने में प्रमोशन पाकर हवलदार बने दो सिपाहियों ने जयंती स्टेडियम के पास स्थित जंगलनुमा स्थान में पार्टी दी थी। इस पार्टी में नगपुरा चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर भी पहुंचा था। बकरा और शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान यशवंत ठाकुर और भिलाई नगर थाने के पेट्रोलिंग पार्टी में पदस्थ हवलदार प्रेम सिंह के बीच झगड़ा हो गया। तभी एएसआई गुप्तेश्वर यादव ने बिच बचाव किया।

ये भी पढ़ें: https://topchand.com/2023/06/19/preparations-were-going-on-for-the-last-rites-of-the-dead-person-then-it-happened-that-everyone-lost-their-senses-read-the-full-news/

कुछ देर बाद यशवंत ठाकुर ने अपने बेटों को फोन बुला लिया। उसके दोनों बेटे 8-10 लड़कों के साथ रॉड डंडे लेकर पहुंच गए और ASI गुप्तेश्वर यादव पर जानलेवा हमला कर दिया. बचाने आये आरक्षक अनिल गुप्ता पर भी हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि, अनिल गुप्ता के सिर में चोट आई है। एएसआई गुप्तेश्वर यादव और अनिल गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई गुप्तेश्वर यादव को E-1 वार्ड में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों ने गुप्तेश्वर यादव को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त