CG Liquor scam: अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर ED ने कोर्ट में किया पेश, 3 दिन की मिली रिमांड

तोपचंद, रायपुर। CG Liquor scam: छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी के अधिकारियों ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने अरविंद सिंह को तीन दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है।

ईडी ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी लेकिन स्पेशल कोर्ट के जज अजय सिंह राजपूत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ED को अरविंद सिंह की तीन दिन की रिमांड का फैसला सुनाया है। रिमांड मंजूर करने के साथ ही अरविंद सिंह के आग्रह पर मां के निधन के बाद दैनिक रीति नीति को पूरा करने हर दिन एक घंटे के लिए घर ले जाने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: राज्यपाल से CGPSC घोटाले की CBI जांच की मांग: BJYM 19 जून को करेगी बड़ा प्रदर्शन, क्या होगा रिजल्ट रद्द!

मुक्तिधाम से किया था गिरफ्तार

Liquor scam in Chhattisgarh: कथित शराब घोटाला मामले में ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को अरविंद सिंह (Arvind Singh) को मुक्तिधाम से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।

मां के अंतिम संस्कार में पहुंचा था अरविंद सिंह

दरअसल, अरविंद सिंह की मां के निधन की खबर के बाद अरविंद सिंह अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में पहुंचा था। तभी सीआरपीएफ जवानों के साथ ईडी की टीम वहां पहुंच गई और अंतिम संस्कार के बाद अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया। अरविंद सिंह अपनी मां के अंतिम संस्कार के समय जिन कपड़े को पहने थे उसी कपड़ों में आज कोर्ट पहुंचे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त