
तोपचंद, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अम्बिकापुर दौरे के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से रायपुर हेलीपेड में चर्चा की। सरगुजा में आयोजित संभागीय सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि, सरगुजा संभाग का सम्मेलन है, इसके बाद बूथ लेवल पर काम शुरू होगा।
धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, बीजेपी का चरित्र झूठ बोलने में है। अफवाह फैलाएंगे। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता असलियत जानती है। यदि केंद्र सरकार पैसे देती तो रमन सिंह क्यों 10 क्विंटल धान की खरीदी करते।
ये भी पढ़ें: CG NEWS : 6 महीने के अंदर डबल पैसे करने का झांसा देकर की ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने धर दबोचा
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार केवल हरियाणा और पंजाब में एफसीआई के माध्यम से धान खरीदती हैं। यहां पूरा सिस्टम राज्य सरकार का है। जिले में डीओ किसका है राज्य सरकार का है सोसाइटी किसके राज्य सरकार के है। धान उपार्जन केंद्र, धान खरीदी केंद्र और सोसाइटी में किसके कर्मचारी हैं? यहां एफसीआई केवल चावल लेती है। पंजाब और हरियाणा में एफसीआई के माध्यम से केंद्र सरकार धान खरीदती है।
अगर ऐसा है तो एफसीआई के माध्यम से खरीदी कर लें। यदि नहीं तो हमें 3 साल पहले धान की नीलामी क्यों करनी पड़ी? 1900 से 2000 का रेट था, नीलामी में जो कम रेट में 1300 से 1400 में बेचे। तो जो डिफरेंस का पैसे भारत सरकार ने दिए क्या। नहीं दिया। घाटा तो राज्य सरकार को हुआ। आज चावल खरीदों या मत खरीदों हम किसानों से धान खरीदी बंद नहीं करेंगे।
सीएम बोले- हम तो 35 किलो चावल देते है
चावल केवल भारत सरकार नहीं खरीदती। नागरिक आपूर्ति निगम में जो चावल जाता है वह किसका है? नागरिक आपूर्ति निगम राज्य सरकार का है। केंद्र सरकार राज्य को केवल 5 किलो चावल देती है। हम 35 किलो चावल लोगों को देते हैं।
अभीतक के छत्तीसगढ़ सरकार ने वीडियो सिस्टम में पिछले 4 सालों में 5000 करोड़ का अनुदान दे चुके हैं। हर साल के बजट में करोड़ का डिफरेंस राज्य सरकार देती हैं।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें