इस साल एक हफ्ते की देरी के साथ केरल में मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तोपचंद, मौसम अपडेटः Monsoon knocks in Kerala: मानसून ने आज केरल में दस्तकर दे दी है। इसके साथ ही अब केरल में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। केरल में इस साल मानसून लगभग एक सप्ताह की देरी से पहुंचा।

Monsoon knocks in Kerala: गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून के केरल पहुंचने की पुष्टि की है। अब लोगों को तपती गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल में प्रवेश कर जाएगा, लेकिन देरी के साथ 8 जून को मानसून केरल पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: CG में 10 जून को 10वीं-12वीं के टॉपर्स करेंगे हेलीकॉप्टर की सैर, CM भूपेश देंगे प्रोत्साहन राशि

इस दिन पूरे भारत में सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून अगले 24 घंटों में केरल में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद 48 घंटों के भीतर ये तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में दस्तक देगा। धीर-धीरे यह मध्य भारत से होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें: Mumbai Murder : पेड़ काटने की मशीन से किए टुकड़े, फिर कुकर में डालकर उबाला, सनकी दरिंदे ने प्रेमिका को ऐसे उतारा मौत के घाट

मानसून के साथ आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफ़ान बिजरजॉय

वहीं, मानसून के साथ चक्रवाती तूफान बिजरजॉय (cyclonic storm bijarjoy) भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर केरल तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अल्लप्पुझा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गाय है। इस साल अरब सागर में बनने वाला पहला तूफान चक्रवात बिजरजॉय है। IMD ने कहा कि फिलहाल बिजरजॉय उत्तर की ओर चला गया है और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त