
तोपचंद, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां अर्धनग्न युवती और एक बच्चे की लाश कंबल से लिपटी हुई मिली है। लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। दोनों के शव एक ही रस्सी से बंधे मिले हैं। जिसे देखकर यह प्रतीत हो रहा है की किसी ने उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया। वहीं लाश के पास से एक मरे हुए खरगोश भी मिली है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार घटना नैला चौकी क्षेत्र के मुड़पार गांव की है। सोमवार सुबह मुंडा नाले के पास ग्रामीणों कंबल में लिपटी हुई लाशें देखीं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि, अर्धनग्न हालत में लड़की और बच्चे की लाश पड़ी हुई है। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। इसके बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बताया जा रहा है कि, लड़की के शरीर पर चोट के निशान हैं और मृतक लड़के को रस्सी से खींचा गया है। लड़की की उम्र करीब 22 से 25 साल की बताई जा रही है। जबकि बच्चा सिर्फ 8 साल का है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें