
तोपचंद, रायपुर। Karnataka Chunav Result: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत हासिल हो गया है। इससे कर्नाटक समेत पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के दावे और बयानों पर पलटवार किया है।
सारे TV चैनलों से मोदी जी की फोटो गायब: CM भूपेश
सीएम भूपेश ने कहा कि, हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे अब अब भाजपा दक्षिण भारत से मुक्त हो गया है। भाजपा को यह अहसास हो गया था कि, कर्नाटक में हारने वाले है और यही कारण है कि, सारे टीवी चैनल में मोदी जी की जगह नड्डा जी का फोटो लग गया है।
मोदी का जादू चलने वाला नहींः सीएम भूपेश
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के लोग फिर मोदी जी की जगह योगी-योगी करने लगे, बुलडोजर की बात करने लगे। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से पहले हमारे अरूण साव जी को पता चल गया था। तभी बोलते थे कि, हम उत्तर प्रदेश की तरह यहां भी बुलडोजर चलाएंगे। उनको पता है कि, अब मोदी का जादू चलने वाला नहीं है। तभी वे योगी-योगी करने लगे थे और बुलडोजर की बात करने लगे थे।
ये भी पढ़ें: Odisha: झारसुगुड़ा उपचुनाव में दीपाली दास की 48000 मतों के अंतर सेजीत
सीएम बघेल ने कहा कि, कर्नाटक में आज जो सफलता मिली उसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया जी, पूर्व अध्यक्ष राहुल जी और प्रियंका जी सबको बधाई। साथ ही जो स्टेट लीडरशिप है, वहां के जो कार्यकर्ता है उनको भी बधाई। कर्नाटक की जनता ने जो फैसला दिया है उससे स्पष्ट है कि, भगवान बजरंब बली कांग्रेस के साथ है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें