बिलासपुर गैंगवार मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, जाने क्या है पूरा मामला?

तोपचंद, बिलासपुर। जिले के तारबहार थाना इलाके में बीती रात गैंगवार की घटना हुई। जिसमें मैडी ग्रुप के लड़कों ने वसीम खान ग्रुप पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में भास्कर वर्मा नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 हमलावर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक मैडी ग्रुप के बदमाशों ने भास्कर की हत्या करने की प्लानिंग से धारदार हथियार से हमला की थी। भास्कर की गाड़ी खराब होने पर उसका दोस्त नवीन गोस्वामी अपनी मोपेड से हेवंस पार्क गली के सामने भास्कर को लेने आया। इसी वक्त 2 कार और 3 बाइक पर सवार 10-15 लोग पहुंच गए। सभी ने भास्कर वर्मा को गालियां देनी शुरू कर दी और उसे पीटने लगे। जान बचाने के लिए भास्कर इधर-उधर भागा, इसके बाद हमलावरों ने अपने साथ लाए हथियार से उसे घेरकर हमला करना शुरू कर दिया।

बता दें यह पूरा मामला शनिवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच पुराना बस स्टैंड होटल हेवंस पार्क के गली की है। हमलावरों में बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी, सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू, साबिर उर्फ रानू खान, गोलू विदेशी, आदित्य प्रकाश दुबे, सोनू खान, प्रिंस शर्मा, काव्य गढ़वाल और अन्य हमलावर शामिल थे। पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें काव्य गढ़ेवाल निवासी कोनी, सिद्धार्थ शर्मा निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन, प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, आयुष मराठा कुदुदंड शामिल हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त