CG Crime News: न्यायधानी में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मार-पीट, एक-दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, CCTV फुटेज आया सामने

तोपचंद, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाली बिलासपुर जिले से गैंगवार की घटना सामने आई है। जहां दो पक्षों में पुरानी दुश्मनी को लेकर मार पीट हुई है। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हुए है, इसमें एक युवक को बुरी तरह चोट लगी है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस युवकों की पतासाजी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तारबहार थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड की है। घटना देर रात की बताई जा रही है। जहां मैडी ग्रुप और अकबर खान ग्रुप के बीच जमकर धारदार हथियार चला है। एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर मार -पीट कर रहे है।

वारदात में अकबर ग्रुप का एक युवक भास्कर वर्मा गंभीर रूप से घायल है। वहीं मैडी ग्रुप के दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना में शामिल आरोपियों की सीसीटीवी के जरिए पहचान कर तलाश जारी है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त