CG News : नशे में धुत नगर सैनिक की कार चढ़ी डिवाइडर में, 12 बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

तोपचन्द, कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में बीती रात भीषण हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार ने 12 मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए 3 लोगों को चपेट में ​ले लिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। वहीं मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में कराया।

बताया जा रहा कार चालक भानुप्रतापपुर के तहसील पारा निवासी हैं और नगर सैनिक के पद पर पदस्थ है और नशे के धुत में था। वह महाराजाधिराज भानु प्रताप देव चौक पर सड़क किनारे खड़ी 12 बाइकों को ठोकर मारते हुए डिवाइडर पर कार चढ़ा दिया। बाइक के पास खड़े 3 लोग राजा दुबे एवं उनके दामाद तथा हुकुम सिंह ठाकुर इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त