CG News : छह हार्डकोर समेत 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो महिला माओवादी भी शामिल

तोपचंद, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 29 लाख रुपये के इनामी 6 हार्डकोर नक्सलियों ने अपने 19 अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पण करने वालों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। संगठन में भेद-भाव से परेशान होकर नक्सलियों ने यह कदम उठाया है।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सली गांगलूर इलाके में सक्रिय थे। संगठन के अंदर होने वाले भेद-भाव से परेशान होकर उन्होंने पुलिस के सामने हथियार डालने का फैसला किया। है।इस घटना को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है

7 महीनों में 170 नक्सली मुख्यधारा से जुड़े

बीजापुर में पिछले 7 महीनों में अब तक 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 346 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त