CG News : नाली में मिली अज्ञात युवक की लाश, मौत का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

तोपचंद, बस्तर। जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के घोड़ापैगा के समीप बने नाली में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला। जिसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान के बारे में जानकारी ली। लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि पथरागुड़ा भंगाराम चौक के पास स्थित घोड़ापैगा कैंप है, जहां सीआरपीएफ जवानों के साथ ही डीआरजी, जिला बल, एसटीएफ के अलावा अन्य बल वहां मौजूद रहते हैं। रविवार की सुबह घूमने निकले जवानों ने नाली में शव को देखा। जिसके बाद अपने साथियों को मामले की जानकारी दी।

जवानों ने घटना के बारे में जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। लेकिन अभी तक मृतक की कोई भी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, शव देखे जाने की जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर आ पहुंचे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त