9 राज्यों के राज्यपाल बदले गए, छत्तीसगढ़ के नए गवर्नर बनाए गए रमेन डेका

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति भवन की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर की भी जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।

असम से रहे लोकसभा सांसद

रमेन डेका 70 वर्षीय भाजपा से जुड़े रहे। वे 2009 से 2019 तक लोकसभा सांसद रहे। 2014 के चुनावों में वे असम की मंगलदोई सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त