
CG Vidhansabha Monsoon Session : कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के पिरदा गांव में स्पेशल ब्लास्ट फैक्ट्री में धमाके के दौरान आधा दर्जन से ज़्यादा मजदूरों ने अपनी जान गवा दी थी. इस मामले को लेकर अब सदन में विपक्ष की तरफ से कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र सिंह और शेषराज हरबंश ने ध्यानाकर्षण पेश किया। कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र सिंह ने पूछा कि क्या फैक्ट्री में सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। जिसका जवाब मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिया
उन्होंने कहा :
“1991 से फैक्ट्री संचालित है। श्रमिक लंबे समय से काम कम रहे थे, उन्हें सभी जानकारी थी। मामले में दंडाधिकारी जांच भी की जा रही है। फैक्ट्री में कई अनियमितताएं पाई गई हैं, इसलिए लाइसेंस निरस्त किया गया है। मंत्री ने बताया कि अभी पिरदा की फैक्ट्री में काम पूरी तरह बंद है, नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सरकार श्रमिकों के साथ है, फैक्ट्री प्रबंधन ने 35 लाख और सरकार ने 5 लाख की सहायता उपलब्ध कराई है। सरकार किसी का बचाव नहीं कर रही है, हम श्रमिकों के साथ हैं। “
“लगातार फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया है। पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए थे। समय-समय पर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने भी कहा गया था। फैक्ट्री में हुए दुर्घटना की जांच की गई है, जिसके बाद सभी विनिर्माण प्रक्रिया को रोकने के लिए आदेश जारी किया गया था, जो अब भी प्रभावशील है। प्रबंधन के खिलाफ अपराधिक प्रकरण भी दर्ज है।”
- कांग्रेस विधायकों ने फैक्ट्री में सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं होने पर सवाल उठाया। इस पर मंत्री लखन लाल देवांगन के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने बहिर्गमन किया।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें