संदन में हंगामे को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला ने बोला हमला, कहा अपने षडयंत्रकारी सदस्यों को बचाने विपक्ष ने नमूना पेश किया

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे दार रहा है। हंगामे के बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में विपक्ष के हंगामे पर विधायक सुशांत शुक्ला का बयान सामने आया है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि विधायिका के वरिष्ठ सदस्यों ने आज लोकतंत्र का अपमान किया। अपने षड्यंत्रकारी सदस्यों को बचाने विपक्ष ने आज नमूना पेश किया। वह अपने आप में एक उदाहरण है, विपक्ष के सदस्यों ने बलौदाबाजार की घटना को निष्पादित किया है। बलौदाबाजार घटना कांग्रेस के षड्यंत्र की परिणिति है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कांग्रेस के नेताओं ने बलौदाबाजार में भीड़ को आक्रोशित किया। व्यक्तिगत आशंका है कि पूजा पद्धति बदलकर धर्मांतरित हुए लोगों ने इस पूरे प्रदर्शन को बदलने का काम किया है। इसलिए इस पक्ष से भी जांच होनी चाहिए। अगर पूरे बलौदाबाजार घटना का कोई दोषी है तो वह कांग्रेस और उसके नेता हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त