रायपुर में कारोबारी पर फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, एक पिस्टल भी बरामद, शूटर्स अब भी फरार

तोपचंद, रायपुर। राजधानी रायपुर में कारोबारी की कार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हरियाणा और झारखंड से की गई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा का अमनदीप वाल्मीकि वारदात का मास्टरमाइंड है। पकड़े गए आरोपियों में वह भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ही शूटरों को बाइक और सिम दिलवाई थी। हालांकि अभी तक शूटरों का पता नहीं चल सका है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

अमनदीप वाल्मिकी उर्फ अम्मू को इस घटना का मास्टरमाइंड बताया गया है। वह धोतड़ बस स्टैण्ड के पास थाना रनिया, जिला- सिरसा, हरियाणा का रहने वाला है।

23 साल का संदीप यादव, गांव​​​​​​​- सेहलतेतर टोली, थाना- घाघरा, जिला- गुमला, झारखंड का रहने वाला है।

22 साल का शाहिद अंसारी, न्यू आजाद बस्ती लोहर दगा, झारखंड का रहने वाला है।

25 साल का शाहिद अंसारी, आजाद बस्ती पथलकुरवा, थाना- लोवर बाजार, जिला- रांची, झारखंड का रहने वाला है।

22 साल का रवि कुमार सेन, थाना- सदर, जिला- सिरसा, हरियाणा का रहने वाला है।

23 साल का लक्ष्मण दास बाजीगर, सलारपुर, थाना- सदर, जिला- सिरसा, हरियाणा में रहता है।

चेहरे पर कपड़ा लपेटकर पहुंचे थे शूटर

कारोबारी पर चलाई थी गोलियां

बता दें 13 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे के करीब PRA कंस्ट्रक्शन के कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल और अन्य कारोबारी महावीर चौक रिंग रोड स्थित अपने ऑफिस पर मौजूद थे। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा लपटे बाइक में सवार दो शूटर वहां पहुंचे। उन्होंने कारोबारी की कार पर फायर कर दी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त