डिप्टी सीएम शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली, शिकायत मिलने पर तहसीलदार और थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

तोपचंद, बालोद। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सोमवार को बालोद जिले के दौरे पर थे। जहां उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कमियां पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने मार्री बंगला देवरी के तहसीलदार नीलकंठ जन बन्धु के खिलाफ किसानों से शिकायत मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने तत्काल एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया, इसी तरह गुरुर थाना प्रभारी डी के कुर्रे को लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन न कर पाने की वजह से निलंबित कर दिया गया है।

समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने लॉ एंड आर्डर ठीक नहीं करने पर एक थानेदार को सस्पेंड किया है, इसके अलावा किसानो से मिली शिकायत के बाद एक तहसीलदार को भी सस्पेंड किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां पर अनेक बातों के लिए आज सहमति हुई है। जिले में सभी लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने, लोगों के लिए सोनोग्राफी की व्यवस्था करने और बालोद जिले के सभी मुख्यालयों में स्थित प्राइमरी स्कूलों में बायोमैट्रिक और CCTV कैमरा की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिए है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त