नक्सलियों ने ग्रामीण की पीट-पीटकर कर दी हत्या, पर्चे फेंक पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

तोपचंद,  नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में एक युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। उस पर आरोप लगाया कि इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दी थी। महीने भर पहले फोर्स घुसी और 6 नक्सलियों को मार डाला।

जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ की थुलथुली पंचायत का रहने वाला चैतूराम मंडावी किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने उसे गांव के ही बाहर से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे जंगल की तरफ लेकर गए। जहां पहले उसकी बेदम पिटाई की गई, फिर उसे मार डाला।

मौके से नक्सलियों के पर्चे भी मिले, जिसमें लिखा था कि पुलिस की मुखबिरी करने के शक में मौत की सजा दी है। परिजनों और गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच की जा रही है। इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त