जांजगीर के बाद अब कटघोरा में हुआ हादसा, कुएं में जहरीली गैस रिसाव से पिता-पुत्री समेत चार की मौत, सीएम साय ने की सहायता राशि देने की घोषणा

तोपचंद, कोरबा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बाद अब कोरबा जिले में जहरीली गैस की रिसाव से चार लोगों की मौत हो गई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरापारा में कुएं की सफाई करते समय पिता कुएं में जा गिरा।

नजर पड़ने पर बेटी बचाने उतरी वो भी बाहर नहीं निकली। दोनों को मरा हुआ देख अन्य दो लोग नीचे उतरे, चारों कुएं से बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस के मुताबिक, कुएं से जहरीला गैस निकलने से 4 लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने कटघोरा हादसे में दुःख व्यक्त करते हुए कहा कटघोरा के ग्राम जुराली में कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने की जद्दोजहद में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश कोरबा कलेक्टर को दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक

बता दें इससे पहले जांजगीर-चांपा में भी कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में हुआ है। बिर्रा SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि किकिरदा गांव निवासी रामचंद्र जायसवाल (60 वर्ष) कुएं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था।

इस दौरान गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर उसके दो बेटे और अन्य लोग भी कुएं में उतरे, लेकिन कोई जिंदा नहीं लौटा। मरने वाले एक युवक की पत्नी का आज बर्थडे है। मुख्यमंत्री साय ने हादसे में मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त