अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा, जांच के लिए पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने किया बड़ा खुलासा

तोपचंद, रायपुर। राजधानी के अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में पालक मटर पनीर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। दुर्ग के दो युवक दोपहर में लंच करने रेस्टोरेंट पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर पनीर की सब्जी ऑर्डर की। खाने के समय पालक मटर पनीर की सब्जी में युवक को मांस का टुकड़ा मिला। इसकी शिकायत उन्होंने प्रबंधन से की। मामले में प्रशासन भी हरकत में आई और खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए रेस्टोरेंट पहुंची।

दरअसल पूरा मामला रायपुर के महोबा बाजार स्थित अशोका बिरियानी रेस्टोरेंट का है। यहां शुक्रवार को दुर्ग निवासी टिकेंद्र कुमार और केसरी नंदन साहू नामक युवक दोपहर में लंच करने रेस्टोरेंट पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने शाकाहारी खाना ऑर्डर की थी। खाने के दौरान उन्हें शाकाहारी खाना में मांस का टुकड़ा पाया। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट के प्रबंधन से की।  दोनों ने प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए लिखित में माफी मांगने को कहा। इस पर होटल प्रबंधन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। साथ ही खाने का बिल भी नहीं दिया। मामले में ब्रांच मैनेजर से भी बात की गई, उन्होंने इस आरोप को नकार दिया।

वहीं इस पूरे मामले में खाद्य विभाग की टीम ने जांच करने अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट पहुंची। इस दौरान रेस्टोरेंट में बड़ा खुलासा हुआ। खाद्य विभाग की टीम ने जांच में पाया कि किचन में शाकाहारी और मांसाहारी एक साथ रखा जाता था। शाकाहारी और मांसाहारी खाना बनाने के लिए किचन का अनुपात बहुत छोटा है। किचन में सभी तरफ गंदगी पसली थी, साथ ही फ्रिज में बड़ी मात्रा में पुरानी बासी खाना भी मिला। जिसे अधिकारियों द्वारा नष्ट कर दिया गया। 

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त