CG News: तीन भालुओं ने महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

तोपचंद, कोरबा। जिले के बालको वन परिक्षेत्र में पुटू बीनने गई महिला पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया। हमले से महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल महिला को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल पूरा मामला बालको वन परिक्षेत्र के नवाडीह टापरा जंगल का है। यहां बेला गांव निवासी 36 वर्षीय कमला भगत गांव के ही 15 लोगों के साथ जंगल पुटू बीनने गई थी। सभी लोग जंगल में अलग-अलग पुटू बीन रहे थे। इस दौरान अचानक तीन भालू आ गए। कमला भगत पर हमला कर दिया। कमला भगत के सिर पर गंभीर चोट आई है। सिर खून से लथपथ है। ऊपर का मांस निकल गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी ली। वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता राशि दी है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त