तोपचंद, GPM। जिले में वन विभाग के SDO पर क्लर्क ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी से एसडीओ संजय त्रिपाठी के सिर पर कई वार किए हैं। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों के बीच पुराने मामले को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं परमेश्वर गुर्जर ने हमले की बात को गलत बताया है। संजय पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप है, जिसकी शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे थे।
संजय त्रिपाठी बयान देने के लिए गौरेला SDO एके सिदार के ऑफिस में थे। इसी मरवाही वनमंडल में ही पदस्थ लिपिक परमेश्वर गुर्जर पहुंचा और मोटे प्लास्टिक के डंडे से संजय त्रिपाठी पर हमला कर दिया। कटघोरा वनमंडल में पदस्थ SDO संजय त्रिपाठी पहले मरवाही वन मंडल में SDO और प्रभारी DFO रह चुके हैं।
पुलिस ने परमेश्वर गुर्जर को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया है। परमेश्वर गुर्जर का कहना है कि वह काम से SDO कार्यालय गया था। उसे देखते ही SDO संजय त्रिपाठी और ड्राइवर उसे मारने के लिए दौड़े। इस दौरान SDO गिरकर चोटिल हुए हैं। उसने भी गौरेला थाना में SDO के खिलाफ शिकायत की है। संजय त्रिपाठी भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते काफी विवादों में रहे हैं। वे IAS चंदन त्रिपाठी के पति हैं। मरवाही में पदस्थापना के दौरान भ्रष्टाचार मामले में लिपिक परमेश्वर और संजय त्रिपाठी के बीच विवाद हुआ था।
जिसके बाद SDO ने गुर्जर के खिलाफ शिकायत की जांच करते हुए बर्खास्तगी की अनुशंसा की थी। जिसके बाद परमेश्वर गुर्जर को बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, बाद में बिलासपुर CCF राजेश चंदेले ने परमेश्वर गुर्जर को तो बहाल कर दिया था, लेकिन दोनों के बीच मतभेद लगातार चलता रहा। बहरहाल, पुलिस दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें